धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर प्रिंस खान का करीबी ‘मेजर’ रिमांड पर, एयरपोर्ट से हुआ था गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी ‘मेजर’ को रिमांड पर लिया, एयरपोर्ट से गिरफ्तारी, रंगदारी और फायरिंग मामलों में अहम भूमिका, नेटवर्क की जांच तेज।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gangster Arrest India : वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी अब्बास उर्फ ‘मेजर’ को धनबाद पुलिस ने रिमांड पर लिया है।

उसे दुबई से भारत लौटने के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दमदम) पर गिरफ्तार किया गया था। शुरुआती पूछताछ के बाद कोलकाता पुलिस ने उसे धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) ने पुलिस को तीन दिनों का रिमांड दिया।

‘राइट हैंड’ की भूमिका

पुलिस जांच में सामने आया है कि सैफी अब्बास, गैंगस्टर प्रिंस खान का ‘राइट हैंड’ था। वह रंगदारी वसूली, धमकी भरे ऑडियो-वीडियो भेजने और फायरिंग जैसी घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल था।

कई गंभीर मामले दर्ज

आरोपी के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत करीब 15 मामले दर्ज हैं, जबकि 25 से अधिक अन्य मामलों में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

फिलहाल पुलिस 2 मई तक उसे एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई डीएसपी और विभिन्न थानों की टीमें गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं।

इस कार्रवाई को धनबाद में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।