बेंगलुरु में बड़ा हादसा: तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढही, 3 बच्चों समेत 7 की मौत; तस्वीरों में देखें भयावह नजारा

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, अस्पताल परिसर की दीवार गिरने से तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत, भारी बारिश और तेज हवाओं से हुआ बड़ा नुकसान

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल परिसर की दीवार ढहने से उसकी चपेट में आकर तीन बच्चों सहित 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा बोरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल में हुआ। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं की वजह से सातों पीड़ितों ने दीवार के पास शरण ली थी, तभी वह अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सातों मृतक रेहड़ी-पटरी वाले थे। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय निवासियों की मदद से मलबे से शवों को बाहर निकाला।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।