बरसोल में भारी बारिश से तबाही, 50 एकड़ धान की फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग की

बरसोल में तेज बारिश और आंधी से 50 एकड़ धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया, मुआवजे और बीमा क्लेम की मांग तेज

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बहरागोड़ा : बरसोल क्षेत्र में बुधवार शाम हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किसानों के लिए राहत की बजाय भारी नुकसान लेकर आई। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की लगभग 50 एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई।

कृषि पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार, बुधवार को क्षेत्र में 85.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से काफी अधिक है। तेज बारिश और आंधी के कारण तैयार फसलें गिरकर खेतों में बिछ गईं और भारी नुकसान हुआ।

खेतों में बिछी फसल, किसानों की मेहनत पर पानी

स्थानीय किसान राकेश धड़ा, सुजीत गिरी, उमा शंकर जेना सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि धान की बालियां पानी और हवा के कारण जमीन पर गिर गईं। कई जगह कटी हुई फसल भी बारिश में भीगकर पूरी तरह खराब हो गई है।

किसानों ने बताया कि इस नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। साथ ही अब आगामी फसल जैसे मूंगफली की बुवाई को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

मुआवजे और बीमा क्लेम की मांग

घटना के बाद किसानों ने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है। कृषि विभाग ने बीमा धारक किसानों को फसल बीमा योजना के तहत क्लेम करने की सलाह दी है।

अधिकारियों का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और रिपोर्ट तैयार होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।