
बिहार : बिहार की राजनीति में बीते कुछ दिनों से भारी उथल पुथल मच रही है। सीएम का चेहरा बदलने के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच नीतीश कुमार ने अपना आवास भी शिफ्ट कर लिया है। आज सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है जिसके बाद कयासों का दौर शुरु हो गया है।
20 मिनट तक चली सम्रट चौधरी और नीतीश कुमार की मुलाकात
सम्राट चौधरी ने करीब 20 मिनट तक नीतीश कुमार से बातचीत की है। इस बातचीत को बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इसमें संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता संतुलन पर गहन चर्चा हुई।
सीएम ने एक्स पर तस्वीरें साझा की है
सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर इस मीटिंग की तस्वीरें साझा की हैं। सीएम ने एक्स पर लिखा- आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई।
इससे पहले दिन की शुरुआत में ही नीतीश कुमार ने दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव से मुलाकात की। साथ ही पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी बातचीत की। इन लगातार बैठकों ने सियासी हलकों में अटकलों को और तेज कर दिया है।
बिहार में मंत्रिमंडल गठन को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। नए सरकार में मंत्रियों को लेकर कयास भी लगने तेज हो गए हैं। सीएम और नीतीश कुमार के मुलाकात के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बिहार में कैबिनेट विस्तार हो जाए।

