प्रियंका गांधी से मिले पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव, राजनीति को लेकर हुई चर्चा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नई दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की, जिसमें देश की राजनीति, लोकतंत्र की स्थिति और भविष्य की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस की दिग्गज नेत्री प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच देश की वर्तमान हालत, लोकतंत्र की स्थिति और भविष्य की राजनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उनकी संवेदनशील सोच और देश के प्रति उनकी चिंता हमेशा प्रेरणा देती है।
इस बातचीत में प्रियंका गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को लेकर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की। एक बेहतर, न्यायपूर्ण और मजबूत भारत के निर्माण के लिए उनका समर्पण स्पष्ट दिखाई देता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।