
Hatia MLA Ranchi : हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने शनिवार को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार के साथ तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सबसे पहले वार्ड-33 अंतर्गत सिकंदर महतो के घर से पहाड़ी बंगला तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके बाद गणेश अपार्टमेंट से ले कर राधा कृष्ण मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया और आखिर में वार्ड-36 अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी में पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

