
Manjunath Bhajantri : 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 कर्मचारियों को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को सम्मानित किया। समाहरणालय के ब्लॉक-ए स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में उन्हें सम्मानित किया गया।
सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों को स्मृति चिह्न, शॉल, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया। इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं। उनके निष्ठा, समर्पण और ज्ञान की ज्योति से ही नई पीढ़ी आलोकित होती है।
सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सभी पेंशनरी लाभ सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने जीवन की नई यात्रा शुरू कर सकें।
उन्होंने कहा कि अब आपका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए बहुत कीमती है। नई पीढ़ी को प्रेरित करें, सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहें और स्वस्थ, सुखमय जीवन व्यतीत करें। ईश्वर आपको दीर्घायु और निरोगी रखे।”
इनको मिला सम्मान
बसन्ती कुमारी, स.शि. रा.म.वि. कन्या बुण्डू
शोभा कुजूर, स.शि. रा.म.वि. कोकर
सोरिना केरकेट्टा, स.शि. परमबीर अलबर्ट एक्का रा.म.वि.
बुद्ध सिंह मुण्डा, स.शि. रा.म.वि. लुंगटू, तमाड़
विनीता मिंज, स.शि. उत्क्र.म.वि. नेवरी
शान्तनु कुमार, स.शि. रा.म.वि. पिस्का
नूतन आईन्द, स.शि. रा.प्रा.वि. कोचेटोला, राहे
सुदीप कुमार सुबर्णो, स.शि. संत पॉल मध्य विद्यालय
संध्या लकड़ा, स.शि. संत मारग्रेट मध्य विद्यालय बहू बाजार
नोएल बाड़ा, स.शि. निर्मला मध्य विद्यालय, सामलौंग
संजेश मोहन ठाकुर, स.शि. डोरण्डा बालिका म०वि० डोरण्डा
मो० जसीम अख्तर अंसारी, कार्यालय अधीक्षक, राँची समाहरणालय
कनीज फातमा, भाषा सहायक (उर्दू)
कार्यक्रम में जिला उप समाहर्ता विवेक सुमन और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

