हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने तीन निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने रांची में तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया, पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, स्थानीय लोगों में विकास को लेकर उत्साह बढ़ा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hatia MLA Ranchi : हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने शनिवार को मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार के साथ तीन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। सबसे पहले वार्ड-33 अंतर्गत सिकंदर महतो के घर से पहाड़ी बंगला तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

इसके बाद गणेश अपार्टमेंट से ले कर राधा कृष्ण मंदिर तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया और आखिर में वार्ड-36 अंतर्गत ऑफिसर्स कॉलोनी में पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।