रांची के बेड़ो में महिला की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रांची के बेड़ो में महिला का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suspicious Death : झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में हुई है, जिनका शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राधा के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।

पति पर भी लगे आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि राधा के पति का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध था। साथ ही वह शराब के नशे में घर आकर राधा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने आशंका जताई है कि राधा की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया गया।

2015 में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, राधा देवी की शादी वर्ष 2015 में विपुल खन्ना से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आती रही थीं।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल बेड़ो थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।