
रांची : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दोबारा झारखंड कांग्रेस प्रभारी राजू को पत्र लिखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अध्यक्ष का कामकाज संतोषजनक नहीं है। उनके मुताबिक, कई गंभीर मुद्दों पर प्रदेश अध्यक्ष की चुप्पी समझ से परे है। अपने पत्र में वित्त मंत्री ने यह भी लिखा कि उन्होंने पत्र को सार्वजनिक कर कोई गलती नहीं की है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसके बावजूद पार्टी को जो भी उचित लगे, वह फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। इस पूरे मामले के बाद पार्टी के भीतर एक बार फिर चर्चा और हलचल तेज हो गई है।

