
नई दिल्ली: प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति को बुधवार को सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया । सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, वेम्पति, प्रसून जोशी का स्थान लेंगे, जिन्हें हाल ही में प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

