
नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय सूचना सेवा (IIS) के प्रशिक्षु अधिकारियों (OTs) से रक्षा मंत्रालय (MoD) में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संवाद किया।
4 से 8 मई तक चलनेवाले इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन रक्षा जनसंपर्क निदेशालय की ओर से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रक्षा संचार, सामरिक विषयों एवं पब्लिक डिप्लोमेसी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भावी अधिकारियों को राष्ट्र की सुरक्षा और संचार व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

