
पटना : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को 7 सर्कुलर रोड में पूर्व सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में नीतीश कुमार ने उन्हें नए दायित्वों और विस्तारित मंत्रिमंडल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। नीतीश ने कहा कि मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।

