अमित शाह ने कोलकाता पहुंचने के बाद दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता पहुंचकर दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल की बैठक और सरकार गठन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचे। यहां वे दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। सुबह करीब 11:10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, अमित शाह सीधे दक्षिणेश्वर काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की। अमित शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार गठन की प्रक्रिया और विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में आए हैं। वे न्यू टाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें नवनिर्वाचित 207 विधायकों के भाग लेने की उम्मीद है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।