
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जब से बंगाल में भाजपा की सरकार बनी है, तब से वहां लगातार तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। यही भाजपा की राजनीति का तरीका बन चुका है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भाजपा को समझ लेना चाहिए कि नफ़रत और विभाजन की राजनीति शायद कुछ राज्यों में काम कर जाए, लेकिन पंजाब की धरती पर ऐसी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि भगवंत मान शुकराना यात्रा पर निकले हैं और पंजाब में जगह-जगह फूलों से उनका स्वागत किया जा रहा है।

