
JSSC Recruitment 2026 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के तहत 615 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान में 611 नियमित और 4 बैकलॉग पद शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थी 1 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें सहायक कीट वैज्ञानिक, ऑडिटर, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक, डेयरी तकनीकी पदाधिकारी समेत कई पद शामिल हैं।
पदों का विवरण इस प्रकार है:
* सहायक कीट वैज्ञानिक – 2 पद
* सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी – 4 पद
* वेक्टर जनित रोग नियंत्रण निरीक्षक – 42 पद
* ब्लॉक सांख्यिकी पर्यवेक्षक, जूनियर सहायक एवं अन्वेषक – 228 पद
* डेयरी तकनीकी पदाधिकारी – 72 पद
* मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक – 78 पद
* ऑडिटर – 145 पद
* जूनियर वैज्ञानिक सहायक (राज्य औषधि परीक्षण) – 6 पद
* प्रयोगशाला सहायक (भौतिकी) – 17 पद
* प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) – 17 पद
* बैकलॉग पद – 4
आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
* ऑनलाइन आवेदन शुरू – 1 जून 2026
* आवेदन की अंतिम तिथि – 30 जून 2026
* शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 3 जुलाई 2026
* फोटो और हस्ताक्षर अपलोड की अंतिम तिथि – 3 जुलाई 2026
* आवेदन सुधार विंडो – 8 से 10 जुलाई 2026
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश
आयोग ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। आवेदन पत्र में गलत जानकारी मिलने पर फॉर्म रद्द किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करने को कहा गया है।
इस भर्ती अभियान में ऑडिटर और सांख्यिकी से जुड़े पदों पर सबसे अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

