श्लोकों और मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करनेवालीं 38 छात्राओं को मिला पुरस्कार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा शिव नारायण कन्या पाठशाला में 322 छात्राओं को सम्मानित किया गया, जबकि शुद्ध श्लोक एवं मंत्र उच्चारण करने वाली 38 बालिकाओं को विशेष पुरस्कार मिले।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से आयोजित शिव नारायण कन्या पाठशाला में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की 322 लड़कियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया।

श्लोकों और मंत्रों का शुद्ध और सही उच्चारण करने वाली 38 छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें सचित्र कहानी की पुस्तिका दी गईं।

इस आयोजन में राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रूपा अग्रवाल के नेतृत्व में महिला समिति की बबीता नारसारिया, सीमा टांटिया, ललिता नारसरिया, छाया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, वीणा बूबना, ममता बूबना, उषा विजयवर्गीय, कमला विजयवर्गीय, जया विजावत राधिका, निशा के साथ ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना ओझा, अनीता बघेल, सीमा, सुनीता, रानी शांता, पिंकी, शुभम्, मीरा, कामिनी तथा अन्य अध्यापिकाओं की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।