गोपालगंज में सड़क किनारे मिला आर्मी अभ्यर्थी का शव, सल्फास की गोली मिलने से बढ़ी रहस्य की गुत्थी

गोपालगंज में सड़क किनारे आर्मी अभ्यर्थी का शव मिलने से सनसनी, घटनास्थल से सल्फास की गोली बरामद, पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Army Aspirant Death : गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। घटनास्थल से सल्फास की गोली बरामद होने के बाद मामला और रहस्यमय हो गया है।

जानकारी के अनुसार, बनकट गांव के पास सड़क किनारे स्थानीय लोगों ने युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान सूरवाल गांव निवासी लोरेक यादव के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुजीत आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है।

मौके से सल्फास की गोली मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। राजेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।