मदर्स डे से पहले आरपीएफ की महिला सिपाही बनी फरिश्ता, चलती ट्रेन से महिला यात्री की बचाई जान

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की एक महिला सिपाही ने अपनी सतर्कता और बहादुरी से एक महिला यात्री की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। घटना शुक्रवार की है, जब ट्रेन संख्या 18611 रांची–बनारस एक्सप्रेस खुलने ही वाली थी। उसी दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

बताया गया कि ट्रेन खुलने के दौरान महिला का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में गिर गई। महिला चलती ट्रेन के साथ घसीटने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने बिना देर किए दौड़कर महिला को पकड़ लिया और ट्रेन रुकने तक मजबूती से थामे रखा।
महिला कांस्टेबल की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली और आरपीएफ जवान की जमकर सराहना की।

रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर इन दिनों रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी सतर्कता के बीच महिला सिपाही की तत्परता ने एक परिवार को बड़ा दर्द मिलने से बचा लिया।
मदर्स डे से ठीक पहले हुई इस घटना को लोग एक मां और उसके बच्चे के लिए सबसे बड़ा तोहफा बता रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।