MLA रागिनी सिंह ने कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से की मुलाकात, केंदुआ भू-धंसान पीड़ितों के पुनर्वास की मांग उठाई

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर भू-धंसान, गैस रिसाव और विस्थापन जैसी गंभीर समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद में भू-धंसान की समस्याएं काफी आम होती जा रही है। इस तरह की समस्याओं को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने कोयला मंत्री से मुलाकात की है।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात कर झरिया विधानसभा क्षेत्र की कई अहम समस्याओं को उनके सामने रखा। उन्होंने विशेष रूप से केंदुआ और आसपास के खनन प्रभावित इलाकों में भू-धंसान, गैस रिसाव, विस्थापन और क्षतिग्रस्त धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बैठक के दौरान रागिनी सिंह ने बताया कि केंदुआ क्षेत्र में लगातार हो रही भू-धंसान और गैस रिसाव की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रभावित परिवार असुरक्षा के माहौल में रहने को मजबूर हैं। इसके अलावा कतरास के सोनारडीह क्षेत्र में भी जमीन धंसने की घटनाओं ने लोगों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.