
रांची : भाजपा रांची महानगर रांची ग्रामीण पूर्वी और रांची ग्रामीण पश्चिम के संयुक्त नेतृत्व में जिला स्कूल मैदान से लेकर रांची डीसी ऑफिस तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इस आक्रोश मार्च में भाजपा नेता और कार्यकर्ता घड़ा लिए हुए थे और हेमंत सरकार बिजली दो, पानी दो के नारे लगा रहे थे।
इस आक्रोश मार्च का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। आक्रोश मार्च में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश महामंत्री मनोज समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

