साहिबगंज में सुपारी लेकर हत्या का खुलासा, गोड्डा के शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज में जमीन विवाद में युवक की सुपारी देकर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, गोड्डा के शूटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपये में हुआ था सौदा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahibganj News: साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में हुई युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने वाले गोड्डा के शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 8 मई को बरहेट थाना क्षेत्र के उजली गांव में सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई जेठा हेंब्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हत्या की साजिश रची गई थी और इसके लिए गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के धनकुंडा गांव निवासी शूटर झारखंडी दादा उर्फ ताला मरांडी को सुपारी दी गई थी।

पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें 40 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। आरोपी बेटका टुडू उर्फ पुष्पराज, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था, ने शूटर से संपर्क कराया था। इसके बाद आरोपियों ने मौका देखकर सीताराम हेंब्रम की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।