
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को गुमला जाने के क्रम में बेड़ो मंडल के ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। इससे पहले उनके बेड़ो पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। अर्जुन मुंडा इस स्वागत से आह्लादित दिखे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी उपस्थित रहे।

