कौन होगा केरल का मुख्यमंत्री…आज हो सकती है नाम की घोषणा !

केरल में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक आज होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केरल में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के 10 से अधिक दिन बाद राज्य को बृहस्पतिवार को अपना नया मुख्यमंत्री मिलने की संभावना है। आज दोपहर यहां केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में पार्टी अपने विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर सकती है। केपीसीसी अध्यक्ष सन्नी जोसफ ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक 14 मई को दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। यह घोषणा तब हुई है जब कांग्रेस आलाकमान ने इस दक्षिणी राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई दिनों के विचार-विमर्श के बाद संकेत दिया कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का एलान बृहस्पतिवार को कर दिया जाएगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर राहुल गांधी और खड़गे की बैठक के बाद यह जानकारी साझा की। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है, लेकिन पार्टी अब तक मुख्यमंत्री के चेहरे पर निर्णय नहीं ले पाई है। मुख्यमंत्री पद के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, निवर्तमान केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन और वरिष्ठ पार्टी नेता रमेश चेन्निथला के नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।