NEET की परीक्षा 21 जून को, NTA ने जारी की डेट, कुछ भी परेशानी होने पर छात्र यहां कर सकते हैं संपर्क

NTA ने NEET UG 2026 दोबारा परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 21 जून को होगी। छात्रों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा की नई डेट जारी कर दी है। एजेंसी के मुताबिक 21 जून 2026 को परीक्षा की आयोजित की जाएगी. इस जानकारी को NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए जारी किया. एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. साथ ही छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें.

परीक्षा या एडमिट कार्ड से जुड़ी परेशानी? ऐसे लें मदद

अगर किसी छात्र को परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड या किसी अन्य समस्या को लेकर परेशानी हो रही है, तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं. एजेंसी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और आधिकारिक ईमेल आईडी भी जारी की है.

ईमेल: neet-ug@nta.ac.in

हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।