
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को चाईबासा के किरीबुरु में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित किया। इस अवसर पर उनकी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की विचारधारा, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त एवं संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

