चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: एक ही दिन में 16,352 रुपये टूटी, निवेशकों में हलचल

वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते चांदी की कीमतों में भारी टूट, MCX पर 16,352 रुपये की गिरावट दर्ज हुई, निवेशकों में हड़कंप और बाजार में दबाव बढ़ा

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: वैश्विक बाजारों में तेज गिरावट का असर शुक्रवार को वायदा कारोबार पर भी देखने को मिला। चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 16,352 रुपये टूटकर 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह गिरावट अमेरिका में बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावनाओं के बीच देखने को मिली है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 16,352 रुपये यानी 5.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,74,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस दौरान कुल 7,908 लॉट का कारोबार हुआ।बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मजबूत डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और कीमती धातुओं में व्यापक कमजोरी ने चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है।

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव साफ दिखा। न्यूयॉर्क के कॉमेक्स एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 6.42 डॉलर यानी 7.52 प्रतिशत गिरकर 78.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।