JMM Protest : नीट पेपर लीक के खिलाफ झामुमो ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। जेसीएम की अगुवाई में झामुमो नेताओं ने फिरायालाल चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

इस मौके पर झामुमो नेता नीट परीक्षा पेपर लीक करना बंद करो। मौके पर जेसीएम नेता डॉ अमन तिवारी ने कहा कि 22 लाख युवाओं ने नीट की परीक्षा दी थी।
इस परीक्षा का पेपर लीक होने से डॉक्टर बनने का सपना देखनेवाले लाखों युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ है। पुतला दहन कार्यक्रम में झामुमो नेता अंतु तिर्की समेत कई पार्टी नेता उपस्थित रहे।


