
Babulal Marandi : बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के मधुबन स्थित तलेटी तीर्थ में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क को लेकर मार्गदर्शन दिया।
शिविर के दौरान कुल 12 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार और कार्यशैली जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक, सिकंदर हेब्रम, संदीप डंगेच, प्रकाश सेठ, सुनील पासवान, प्रदीप साहू, श्याम प्रसाद, कामख्या गिरी, अजय सिंह और सोमनाथ पांडेय सहित अन्य नेताओं ने भी भाग लिया।

