पटना में पंचायत सचिवों का महाधरना, 20 मई तक आंदोलन तेज करने की चेतावनी

पटना के गर्दनीबाग में पंचायत सचिवों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर महाधरना दिया और 20 मई के बाद राज्यव्यापी आंदोलन, घेराव और आमरण अनशन की चेतावनी दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Panchayat Secretary Protest : पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर महाधरना दिया। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पंचायत सचिव शामिल हुए।

संघ की प्रमुख मांगों में ग्रेड पे को 4200 रुपये करने, गृह जिले में ट्रांसफर की सुविधा, शैक्षणिक योग्यता स्नातक करने के साथ पदनाम बदलकर जीपीआरओ करने, परिवहन भत्ता लागू करने और प्रोन्नति नियमों में बदलाव शामिल हैं।

संघ अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और 20 मई के बाद राज्यव्यापी प्रदर्शन, घेराव और आमरण अनशन किया जाएगा।

महामंत्री राकेश रंजन ने कहा कि यह आंदोलन अधिकार और सम्मान की लड़ाई है और केवल आश्वासन के आधार पर इसे समाप्त नहीं किया जाएगा। धरना में शामिल पदाधिकारियों ने भी आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।