बोकारो में पार्षद पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, बाल-बाल बचे मंजय साव

बोकारो के जरीडीह में पार्षद मंजय साव पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ, CCTV में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी और इलाके में दहशत का माहौल।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में वार्ड संख्या 13 के पार्षद मंजय साव पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में वार्ड पार्षद के सिर पर चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें जरीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुट गई है।  घटना को लेकर बताया जा रहा कि अपराधियों ने चाकू और धारदार हथियारों के साथ रात करीब साढ़े दस बजे उन पर हमला किया। किसी तरह मंजय साव मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

वहीं इस पूरे घटना को लेकर मंजय साव ने बताया कि उनके बड़े भाई की कार के लिए शशि वर्णवाल को चालक के रूप में रखा गया था। रविवार को वह गाड़ी को डैमेज कर वापस लाया था। इसी बात को लेकर मंजय साव ने उसे अगली बार से कार न चलाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस के बाद शशि अपने कुछ साथियों के साथ करीब साढ़े दस बजे दोबारा मौके पर पहुंचा। इसी दौरान दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मंजय घर की ओर भागे, जबकि हमलावर भी उनके पीछे दौड़ पड़े। किसी तरह वह घर में घुसकर गेट बंद करने में सफल रहे। मंजय साव ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी शशि कई बार वाहन दुर्घटनाओं में शामिल रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।