दिनदहाड़े चाकूबाजी से व्यवसायी घायल, इलाके में बढ़ी चिंता

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुज्जू क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यवसायी पर जानलेवा हमला होने से इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मोहन अग्रवाल अपनी दुकान में बैठे हुए थे। तभी एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। पहले वार से मोहन ने खुद को बचा लिया, लेकिन आरोपी ने दोबारा हमला कर दिया।

इस दौरान उनके पेट में चाकू लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत मोहन को पास के कुज्जू नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया।

घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं होना चिंता की बात है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।