आजसू छात्र संघ की अहम बैठक, क्लस्टर सिस्टम और शिक्षा सुधार पर उठे सवाल

आजसू छात्र संघ की बैठक में छात्रों ने संगठन विस्तार, छात्र अधिकार सुरक्षा और क्लस्टर सिस्टम पर चर्चा की, एकजुट होकर शिक्षा सुधार और संगठन मजबूती के लिए संकल्प लिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू छात्र संघ की एक अहम बैठक राम लखन सिंह यादव कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह और सक्षम झा ने किया। इस मौके पर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आजसू का दमन थामा। बैठक में लक्ष्मी और मोहन के नेतृत्व में संगठन विस्तार, छात्र हित और विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। खासतौर पर राज्य सरकार द्वारा लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रों ने अपनी राय रखी और इसके प्रभावों पर विचार-विमर्श किया।

साथ ही कॉलेजों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, छात्र अधिकारों की सुरक्षा और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में मौजूद सभी साथियों ने छात्र हित के सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहन रविदास, खुशी कुमारी, कोमल कुमारी, कुसुम यादव, लक्ष्मी प्रिया सिंह सहित कई अन्य साथी उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।