ईमानदारी की मिसाल थे पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी : हरिवंश

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया, उनके अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व की मिसाल को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा कि मेजर जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूरी के नहीं रहने की दुखद खबर मिली। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री खंडूरी जी का जाना, सार्वजनिक जीवन में एक बड़ी शून्यता के साथ निजी रूप से भी क्षति है। उनके मार्गदर्शन में काम करने का सुखद अनुभव रहा है। वह संसदीय रक्षा समिति के अध्यक्ष थे। उस समिति में बतौर सदस्य, उनके साथ काम करते हुए सितंबर 2014-अगस्त 2018-बहुत कुछ सीखा। जीवन और काम में अनुशासन, प्रतिबद्धता, ईमानदारी की वे मिसाल थे। उनकी पावन स्मृतियों को सादर नमन।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।