
Jamtara News: जामताड़ा पुलिस ने करमाटांड़ मुख्य बाजार स्थित दो होटलों में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दोनों होटल संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी करमाटांड़ क्षेत्र के नाग बाबा होटल और माँ दुर्गा होटल में की गई। पुलिस के अनुसार, इन होटलों में अवैध तरीके से विदेशी शराब और बीयर की बिक्री की जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि नाग बाबा होटल के संचालक राम प्रसाद मंडल और मां दुर्गा होटल के संचालक लक्ष्मण कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 274, 275, 292 तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए जामताड़ा न्यायालय रवाना कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

