महुआडांड़: चंपा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, कर्नाटक के जसवंत नायक की मौत

महुआडांड़ की चंपा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसे में कर्नाटक के जसवंत नायक की मौत हो गई। एंबुलेंस देर से पहुंची, जबकि पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवीय संवेदनशीलता दिखाई।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • 1 घंटे देर से पहुंची 108, पुलिस ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया घायल को अस्पताल
  • ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगी अतिरिक्त एंबुलेंस और सड़क मरम्मत

Champa Ghati Road Accident: महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय स्थित चंपा घाटी में शनिवार शाम 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में कर्नाटक निवासी जसवंत नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार यह वाहन कर्नाटक से महुआडांड़ होते हुए पटना जा रहा था। चंपा घाटी में नियंत्रण खोने के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1 घंटे बाद पहुंची 108, पुलिस ने दिखाई मानवीयता

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और अंबवाटोली मुखिया रोशनी कुजूर सहित जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया।

आरोप है कि फोन करने के 1 घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, तब तक जसवंत नायक की मौत हो चुकी थी।इस बीच थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी और जवान तत्काल घटनास्थल पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए पुलिस ने घायल को अपनी सरकारी गाड़ी से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया और इलाज सुनिश्चित कराया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल की जान बच सकी। ग्रामीणों ने पुलिस की मानवीय पहल की सराहना की।

प्रशासन से अतिरिक्त एंबुलेंस और सड़क मरम्मत की मांग

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने, सांसद कालीचरण सिंह और विधायक रामचंद्र सिंह एवम लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार से महुआडांड़ प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र में अतिरिक्त 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार को दूरभाष पर पूरी जानकारी दी। उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद तत्काल हादसा स्थल पर 108 एंबुलेंस पहुंचाई गई।

उपायुक्त ने मृतक जसवंत नायक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।वहीं ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से चंपा घाटी की सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक यहां बैरिकेडिंग लगाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इस हादसे से पूरे प्रखंड में शोक की लहर है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।