रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरा फायरिंग केस में सोनू यादव गिरफ्तार

रांची के चर्चित पंडरा फायरिंग कांड में आरोपी सोनू यादव को पटना से गिरफ्तार किया गया। 55 लाख विवाद और कमल भूषण हत्याकांड से भी उसके तार जुड़े हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित तेल मील गली में 19 जनवरी 2026 को हुए चर्चित फायरिंग कांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आकाश सिंह और विकास सिंह पर गोली चलाने वाले आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस की विशेष टीम ने पटना के बिहटा इलाके में छापेमारी कर सोनू यादव को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी देवी मंडप रोड का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसे पटना से रांची लेकर पहुंच चुकी है, जहां गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में यह फायरिंग की घटना हुई थी। मामले में पुलिस जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है।

कमल भूषण हत्याकांड में भी सामने आया था नाम

गिरफ्तार सोनू यादव का नाम राजधानी के चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में भी सामने आ चुका है। जांच में खुलासा हुआ था कि हत्या से पहले सोनू यादव ने ही कमल भूषण की रेकी की थी। पूछताछ के दौरान उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पूरी साजिश और प्लानिंग की जानकारी पुलिस को दी थी।

इतना ही नहीं, कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय हत्याकांड में भी सोनू यादव की भूमिका सामने आई थी। उस मामले में भी रांची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.