बड़ौदा घाट के पास नवजात का शव मिलने से सनसनी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बड़ौदा घाट से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घाट के पास ही एक नवजात बच्चे का शव मिला। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह आसपास के लोगों ने शव देखा और फिर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस समय पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जांच के दौरान बागबेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि घटनास्थल वाला इलाका उनके थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहीं आता है। इसके बाद मामले की सूचना आरआईटी थाना को दी गई। पुलिस अब यह पता कर रही है कि नवजात का शव वहां कैसे आया और इसके पीछे कौन शामिल है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी चल रही है।

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच दुख का माहौल है और साथ ही यह सोचने पर मजबूर करने वाला सवाल है कि उस नवजात बच्चे का क्या कसूर था। आसपास के लोगों ने मामले की अच्छी तरह जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।