
आजकल सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन देहरादून के एक कपल ने ऐसा अनोखा प्रयोग किया कि लोग हैरान रह गए. 50 साल से अधिक उम्र के इस दंपति ने 20 किलोमीटर की रनिंग के दौरान ताजा मक्खन तैयार कर दिया. उनका यह मजेदार और क्रिएटिव वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है
फिटनेस और किचन का अनोखा मेल
यह कपल अक्सर अपनी फिटनेस लाइफ, रनिंग और मैराथन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करता रहता है. लेकिन इस बार उन्होंने फिटनेस और घरेलू काम को एक साथ जोड़कर ऐसा आइडिया अपनाया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. वीडियो की शुरुआत में पति अपनी पत्नी से रनिंग पर चलने के लिए पूछता है.
पत्नी ने बताई मक्खन बनाने की बात
पत्नी पहले थोड़ा हिचकिचाते हुए कहती है कि उसे घर पर रुककर मक्खन बनाना है, इसलिए वह रनिंग के लिए नहीं जा पाएगी. इसके बाद दोनों एक अनोखा तरीका अपनाते हैं. वे क्रीम से भरा कंटेनर लेकर दौड़ पर निकलते हैं ताकि दौड़ते समय लगातार हिलने से मक्खन तैयार हो जाए.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
20 किलोमीटर की दौड़ पूरी होने तक कंटेनर में ताजा मक्खन तैयार हो चुका था. इस अनोखे प्रयोग को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए. लोग कपल की फिटनेस और रचनात्मक सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
लोगों को पसंद आया क्रिएटिव आइडिया
वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं. कई यूजर्स ने इसे फिटनेस और घरेलू काम का बेहतरीन संयोजन बताया.

