बारीडीह का 8 साल का आदित्य राज मॉडलिंग में नंबर 2, विधायक सरयू राय घर पर जाकर मिले, हौसला बढ़ाया

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुरुवार को बारीडीह निवासी वर्षा श्रीवास्तव और सतीश कुमार के सुपुत्र आदित्य राज से मिले और उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा हौसला बढ़ाया। गौरतलब है कि आदित्यराज ने मिस/मिस्टर/मिसेज/किड्स मॉडलिंग-डांस प्रतियोगिता (इंडिया-एशिया) में जमशेदपुर का नाम रौशन किया है।

वह इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। आदित्य राज अभी मात्र 8 साल का है। आदित्यराज की मां वर्षा श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रतियोगिता 16 और 17 मई को आदित्यपुर के द क्रूज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कुल 13 राउंड हुए। आदित्य राज इसमें दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने मॉडलिंग में हिस्सा लिया था। आदित्यराज के नाना दीपक श्रीवास्तव रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में गेम टीचर रहे हैं। आदित्यराज की नानी रीतू श्रीवास्तव होम मेकर रही हैं। दोनों अपने नाती की सफलता से गदगद हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।