
- चुनाव आयोग ने आज द्विवार्षिक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया
- 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा
- झारखंड की दो सीटों पर होगा मतदान
रांची : राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को द्विवार्षिक चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना भी होगी।
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को अधिसूचना जारी होगी, जबकि 8 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में झारखंड की दो सीटों पर भी मतदान होना है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। झारखंड में एक सीट नियमित चुनाव के तहत खाली हो रही है, जबकि दूसरी सीट को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।

