
कोहिमा : पत्रकार ओकेन जीत संधम ने लोक भवन में शनिवार को राज्यपाल नंद किशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी पुस्तक “द नागा टॉक्स – डेडलाइन, डेडलॉक्स एंड द सर्च फॉर सोल्यूशन” भेंट की। राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने पुस्तक की सराहना की और कहा कि इसमें नागा लोगों के इतिहास और उनकी समस्याओं पर प्रकाश डाला गया है, इससे उनसे संबंधित विमर्श को एक नयी दृष्टि मिलेगी।


