
Vehicle Checking Campaign : सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर शनिवार को घाघरा थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संचालित किया गया, जिसमें खासतौर पर दोपहिया वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के जरूरी कागजात और ट्रिपल राइडिंग की जांच की। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

