
Ranchi Missing Boy Ashwin Anand : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित पंचवटीपुरम, बरियातू रोड से 15 वर्षीय किशोर अश्विन आनंद के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, अश्विन 24 मई की शाम बिना कुछ बताए घर से निकल गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिवार ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद जब अश्विन का पता नहीं चला, तब सदर थाना में इसकी लिखित सूचना दी गई। बेटे के अचानक लापता हो जाने के बाद से परिजन बेहद चिंतित हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
जानकारी मिलने पर इस नंबर पर करें संपर्क
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अश्विन आनंद के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो तत्काल सूचना दें। बच्चे के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर 8252349301 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
परिवार ने लोगों से खबर को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि अश्विन सुरक्षित जल्द अपने घर लौट सके।

