अक्षय कुमार की नई एलियन थ्रिलर ‘समुक’ का ऐलान, हॉलीवुड टीम के साथ मचेगा धमाल

Manu Shrivastava
2 Min Read
साइंस फिक्शन फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर नया प्रयोग करने जा रहे हैं। ‘भूत बंगला’ की सफलता के बाद अब अभिनेता अपनी नई एलियन थ्रिलर फिल्म ‘समुक’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को भारत की पहली बड़े स्तर की एलियन इनवेजन थ्रिलर बताया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा  कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘सनक’, ‘इनसाइड एज’ और ‘ग्लोरी’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं।

अक्षय कुमार ने किया फिल्म का ऐलान

अक्षय कुमार ने खुद इस फिल्म का हिस्सा बनने की पुष्टि की है। अभिनेता ने कहा कि ‘समुक’ की कहानी और इसका विजन उन्हें बेहद पसंद आया। उन्होंने बताया कि एलियन थ्रिलर जॉनर उनके लिए और भारतीय सिनेमा के लिए बिल्कुल नया अनुभव है। यही वजह है कि वह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

हॉलीवुड की तकनीकी टीम करेगी कमाल

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें हॉलीवुड की बड़ी तकनीकी टीम भी जुड़ी हुई है। मशहूर क्रिएचर एफएक्स डिजाइनर एलेक गिलिस फिल्म के एलियन क्रिएचर्स को डिजाइन करेंगे। एलेक गिलिस ‘एलियन’,प्रिडेटर, एलियन: रोमुलसऔर इट जैसी फिल्मों में अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं।

वहीं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस ब्रिटिश स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टेबर डिजाइन करेंगे। मेकर्स का कहना है कि फिल्म में सीजीआई  के साथ-साथ प्रैक्टिकल इफेक्ट्स का भी भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा ताकि एलियन और हॉरर का अनुभव ज्यादा वास्तविक लगे।

2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

निर्देशक कनिष्क वर्मा के मुताबिक ‘समुक’ का विजन हॉलीवुड की क्लासिक एलियन फिल्मों से प्रेरित है, लेकिन इसमें भारतीय कहानी और भावनाओं का खास मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है और इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की संभावना है।

Share This Article