जरीडीह में अपहरण की कोशिश का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

जरीडीह में हवाई फायरिंग और अपहरण की कोशिश के मामले में फरार मुख्य आरोपी मिथिलेश पांडेय गिरफ्तार। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दबोचा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro News : जरीडीह थाना क्षेत्र में हवाई फायरिंग और अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मिथिलेश पांडेय उर्फ किशोर पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।

20 मई को हुई थी फायरिंग और अपहरण की कोशिश

जानकारी के अनुसार, 20 मई 2026 को टांड बालीडीह स्थित गायत्री नगर में नित्यानंद मेडिकल स्टोर के पास तीन अपराधियों ने अमित कुमार पांडेय पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और अवैध देशी पिस्तौल से हवाई फायरिंग भी की थी।

इतना ही नहीं, अपराधियों ने अमित कुमार पांडेय के अपहरण की कोशिश भी की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नाथू सिंह मीना ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जरीडीह थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जरीडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले

पुलिस जांच में सामने आया है कि मिथिलेश पांडेय का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जरीडीह, पेटरवार और बालीडीह थाना क्षेत्रों में मारपीट, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।