5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी सियासी हलचल

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे। राज्यसभा चुनाव से पहले वे पार्टी नेताओं, सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठकें करेंगे।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nitin Nabin : नितिन नबीन 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा, जिसे आगामी राज्यसभा चुनाव की तैयारियों और राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

रांची में अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन भाजपा की कोर कमेटी, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। बैठकों में राज्यसभा चुनाव, राज्य की राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

राजधानी रांची के कार्निवल हॉल में राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। बैठक में बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख जैसे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष चर्चा होगी।

भारतीय जनता पार्टी ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी रांची पहुंचेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की व्यापक तैयारी की जा रही है।

यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब 18 जून को राज्यसभा चुनाव प्रस्तावित है और झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।