झारखंड में भीषण गर्मी के बीच राहत के आसार! रांची समेत इन जिलों में बारिश की संभावना, 60KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा बढ़ गया है, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल हैं। मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी ओर खूंटी जिले में आंधी ने जमकर कहर बरपाया। रनिया इलाके में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए, जबकि वज्रपात की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को रांची, खूंटी, सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और गोड्डा में कहीं-कहीं आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं कोडरमा, हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा में तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

जानें 28 मई का कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 28 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। खासतौर पर राज्य के उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों जैसे धनबाद, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में गरज के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।