चतरा जिला कांग्रेस कमिटी की समीक्षा बैठक में शामिल हुए योगेंद्र यादव

चतरा जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर बीएलए नियुक्ति और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई तथा नेहरू को श्रद्धांजलि दी गई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस नेता योगेंद्र यादव बुधवार को चतरा जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा जिला के नवनियुक्त प्रभारी केदार पासवान उपस्थित रहे।

बैठक से पूर्व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके विचारों और योगदान को स्मरण किया गया।

बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी एसआइआर के मद्देनज़र प्रत्येक बूथ पर बीएलए नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।