
नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ विजय बुधवार को अपने पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वह तमिलनाडु भवन पहुंचे। विजय यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में वह तमिलनाडु से जुड़ी कई पुरानी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें राज्य की कल्याणकारी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं, विकास कार्यों की मंजूरी और मेकेदातु जल विवाद का समाधान जैसी बातें शामिल हैं।
दिल्ली दौरे के दौरान विजय की कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात होने की संभावना है।

